Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

धर्म स्वातंत्रय विधेयक पारित किया जाना ऐतिहासिक कदम:- सुभाष राठौर


कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश के कार्य समिति सदस्य सुभाष कुमार राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को विधानसभा में पारित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभ्यता एवं संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सुभाष राठौर ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा सुशासन के संकल्प से धर्म संस्कृति के संरक्षण एवं सम्मान को ध्यान में रखकर ही धर्मांतरण खिलाफ कठोर कानून लाई गई है। अब किसी भी व्यक्ति का छल, बल, लालच या डिजिटल माध्यम से धर्म परिवर्तन कराना गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आएगी। जिसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सात वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है तथा 5 लाख से 30 लाख रुपए के अर्थदंड देने की दंडात्मक प्रावधान भी की गई है साथ ही तुरंत न्याय के लिए जिले में विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा। पीड़ितों के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति किए जाएंगे और दोषी को पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक मुआवजा देने की व्यवस्था किए गए हैं इस नए कानून के अंतर्गत किसी व्यक्ति के द्वारा अपने मूल्य धर्म में पुनः वापसी करते हैं तो उसे धर्मांतरण नहीं माना जाएगा।