Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

सब स्टेशन के ऑपरेटर वेतन और बोनस नहीं मिलने पर, 28 अप्रैल से जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा जिला के 33/11 kv सब स्टेशन के ऑपरेटर 2 माह का वेतन और 6 माह का बोनस नहीं मिलने का आरोप लगा काम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑपरेटर का कहना है कि पिछले माह ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें बिजली अधिकारी ने आश्वासन दिया था की आपको 28 मार्च तक 2 माह का वेतन ओर 6 माह का बोनस दिया जायेगा इसके बावजूद भी हमें ठेकेदार के द्वारा ना दो माह का वेतन दिया गया है ना 6 माह का बोनस दिया गया है हमारा पेमेंट और बोनस ना मिलने पर हमारे परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पूरा कोरबा जिला के ऑपरेटर 28 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा हैं की हमारे द्वारा कंपनी को किसी भी प्रकार के नुकसान या हानि होने पर संपूर्ण जवाबदारी जेबीएस कंपनी एवं सीएसपी डीसीएल की होगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें