Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

लापता तीन महिलाएं मिली रायपुर में, मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा जिला पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन महिलाओं को रायपुर में ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थी। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
कोरबा शहर के मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की, लेकिन कोई नतीजा नहीं आया। घर की मुखिया ने उस दौरान बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। कोरबा पुलिस को भी महिलाओं के लापता होने की जानकारी दी गई थी जिस पर वह जांच पड़ताल कर रही थी।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। इनमें से एक परिवार की बहू उसकी ननद और एक फ्रेंड है। पुलिस ने बताया की नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है। महिलाओं के लापता होने के दौरान जिस प्रकार की बातें कहीं जा रही थी उसमें एक प्रकार से नाटकीय मोड आ गया है। अब जबकि लापता महिलाओं की वापसी हो गई है ऐसे में पुलिस इस मामले को समाप्त करेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें