Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशीष गुप्ता ने झूठे मामले में फंसाने, साजिश रचने का लगाया आरोप

* जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर की सूक्ष्म जांच कराने की मांग *

कोरबा :-  युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशीष गुप्ता ने कोरबा जिले पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा हैं कि आरएसएस और बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कर उसे विभिन्न मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, इसका उसे अंदेशा है।
पत्र में युवा नेता ने आगे लिखा है कि कांग्रेस पार्टी का सेवक होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध अनेक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसी का बदला लेने के इरादे से इसे आपराधिक मामलों के षड्यंत्र रचकर उसे झूठे तरीके से फंसाया जा रहा है। इसके चलते उसका भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से इन मामलों की बारीकी से जांच कराने और उसे अपना संरक्षण प्रदान कर भय मुक्त करने की गुजारिश की है। आशीष गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि बिना कोई दोष इन झूठे मामलों के कारण वह काफी आहत और परेशान है।
यही वजह है जो उसने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया है कि उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत हो, तो उसकी सूक्ष्म अन्वेषण व समुचित जांच के पश्चात् ही किसी प्रकार की कार्यवाही की जाए। श्री गुप्ता ने यह भी लिखा है कि उसके विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज हो जाने से उसका पूरा करियर समाप्त हो जाएगा और पूरा भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वह अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में रूचि रखता है। इसी रूचि से राजनीतिक परिवेश में है, पर कभी किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त नहीं रहा। इसके बावजूद भी सिटी कोतवाली कोरबा में मुझे घंटों बिठाया जाता है। फलस्वरूप उसे शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाई जा रही है। गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से संरक्षण व सहायता प्रदान करने आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि थाना प्रभारियों द्वारा उसके विरुद्ध की जा रही शिकायतों व अपराधों पर होने वाले कार्यवाहियों की सूक्ष्म जांच कराई जाए।