Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिले के पसान रेंज में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :- कोरबा जिले में अवैध कटाई अनवरत जारी है। पेड़ों के ठूंठ मौके पर देखे जा सकते हैं। लकड़ी तस्करों पर कोई कार्यवाही नहीं होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे व्यापक पैमाने पर हरियाली को नुकसान पहुंच रहा हैं।
कोरबा जिले में कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही हैं। इसकी भनक भी वन अमले को नहीं लग पा रही हैं। जंगल में कई जगह पेड़ों के ठूंठ हैं। आसपास संचालित अवैध ईंटभट्टे में लकड़ी को खपाने की आशंका हैं। पसान से ही लगे जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ के ठूंठ देखे जा सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ईंट को पकाने के लिए इसके पहले भी पेड़ों की कटाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक लकड़ी तस्कर पकड़े नहीं गए हैं। घने जंगल में लकड़ी तस्कर एक-एक पेड़ को अलग-अलग स्थान से काटते हैं, ताकि पता न चले।

व्हाट्सएप पर शेयर करें