Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

यूथ हॉस्टल का मैनपाट ट्रेकिंग सह ट्रेनिंग कार्यक्रम गोल्डन आइलैंड में कैंप फायर के साथ संपन्न

कोरबा, 28 नवम्बर :- यूथ हॉस्टल की कोरबा इकाई द्वारा 2 दिवसीय मैनपाट ट्रैकिंग और ट्रेनिंग प्रोग्राम किया गया जिसमें 35 लोगो ने भाग लिया।इकाई अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा फ्लेग ऑफ कर ट्रेकिंग दल को रवाना किया गया। रास्ते मे दल के सदस्य विजेश और रिया की विवाह का वर्षगांठ देवपहारी के जंगल में केक काट कर मनाया गया सभी यात्री उनके सफल और सुखी जीवन की कामना की ।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में सीता बेंगरा की गुफाएं, राम वन गमन पथ, टीनटीनी पत्थर, उल्टा पानी, ट्रैकिंगपॉइंट , टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, कैंप फायर, हाउसी, प्रमाण पत्र वितरण , कराओके सॉन्ग, म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।बौद्ध मंदिर और दलदली मे भ्रमण किया गया। राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया कि कार्यक्रम का समापन गोल्डन आइलैंड में चंद्रमा की रोशनी में कैंप फायर के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एल मिरेंद्र, राजेश , दिव्या, राहुल , डॉ निशांत का योगदान रहा । कार्यक्रम में प्रीति, शिव कुमारी, भारती, रिया, इंदिरा लहरे सभी परिवार सहित तथा अरविंद, त्रिभुवन कौशिल और रुद्र साहू जी शामिल हुए। सफल कार्यक्रम आयोजन किये जाने पर इकाई अध्यक्ष सतीश शुक्ला, सचिव शैलेन्द्र नामदेव ने बधाई प्रेषित किया।