Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

स्काउट निखिल साहू को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :- स्काउट निखिल साहू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निखिल ने राष्ट्रपति सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन क्लीयर किया है और राष्ट्रपति पुरस्कार की पात्रता हासिल की है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा पिछले दिनों इस आशय का परिणाम जारी किया गया। कुसमुंडा बीकन स्कूल में अध्ययनरत रहने के दौरान निखिल साहू ने स्काउट के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार जांच शिविर में भाग लिया था। इसके पहले निखिल ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया था। निखिल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई गतिविधियों में भागीदारी की है। वर्तमान में निखिल द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन का कोर्स किया जा रहा है। निखिल के पिता राजकुमार साहू कटघोरा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, डबरीपारा, घुड़देवा में प्रधानपाठक हैं। गौरतलब है कि स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने पर भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर मिलता है। रेलवे के सभी 16 जोन द्वारा प्रत्येक वर्ष स्काउट गाइड कोटे से टिकट कलेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाती है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें