Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का 554वां प्रकाशपर्व, शबद कीर्तन से गूंजा पुरा परिसर- लंगर का भी हुआ आयोजन

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव का 554वा प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख पंथ के अनुयायी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पर्व के लिए समाज के द्वारा गुरुद्वारा परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। अखंड पाठ की समाप्ति के साथ यहां ज्ञानियों के समूह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा समिति की ओर से आयोजित किए गए लंगर में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें