नही दिखा चाँद माहे रमज़ान का पहला रोज़ा शुक्रवार से रखा जाएगा
नही दिखा चाँद आज से मस्जिदों में होगी तरावीह की नमाज़।
कोरबा/ वंदे छत्तीसगढ़. इन – शहर काज़ी सुन्नी मुस्लिम जमात के सरफ़रस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी व सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक ने बयान जारी कर बताया कि कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिले में चांद की तस्दीक नही हुई है। इस लिए तरावीह की नमाज़ जुमेरात दिनांक 23/3/22 से सभी मस्जिदों में पढ़ाई जाएगी और माहे रमज़ान का पहला रोज़ा शुक्रवार दिनांक 24/3/22 से रखा जाएगा।
हाजी अखलाक
रमज़ान के मुबारक मौके पर जामा मस्जिद कोरबा में पूरे 30 दिन तक रोज़ा इफ्तार का इंतेजाम कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान असरफी के द्वारा किया जाएगा। हाजी अखलाक ने यह भी कहा है कि जिनको भी अफ्तार में हिस्सा लेना है वो भी हिस्सा ले सकते है। हाजी अखलाक ने कहा की रमज़ान सबसे महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहार है। जिसका इंतजार लोगों के बीच बेसब्री से होता है। मुस्लिमों के लिए यह एक पवित्र महीना होता हैं। जिसमें वो सभी 1 महीने तक रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। इस 1 महीने की गई इबादत का फल कई गुना ज्यादा मिलता है।
रमज़ान एक महीने तक चलने वाला त्यौहार है जिसे इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने के रूप में जाना जाता है। रमज़ान के महीने की शुरुआत चांद देखने से होती है। रमज़ान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान के महीने में हर दिन सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और ईद के जश्न के साथ इस पवित्र महीने की समाप्ति होती है।