Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

हिंदू नव वर्ष के भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए शहरवासी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

भव्य शोभायात्रा को देखने बड़ी संख्या में लोग शहर की सड़कों में नजर आये।

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – हिन्दू नववर्ष के आगमन के अवसर पर बुधवार को कोरबा में देर शाम शोभायात्रा निकाली गयी थी. भव्य शोभायात्रा को देखने बड़ी संख्या में शहर की सड़कों में आपार जनसमूह उमड़ा हुआ था। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े भी सज धजकर कदम ताल कर रहे थे। जिनके साथ डीजे के धुन में युवा वर्ग की टोली नाचते गाते चल रही थी। चारों ओर लोगों का हुजूम नजर आ रहा था।

पिछले एक माह से शोभायात्रा निकालने की तैयारियों का नजारा शहर के सड़कों में साफ़ दिखा। शहर की सड़कों में हिन्दुत्व की गूंज शंखों की आवाजों के साथ सुनाई दे रही थी। जिसकी तैयारियों को लेकर हिन्दू क्रांति सेना और सर्व हिन्दू समाज के द्वारा लंबे समय तैयारियां की जा रही थी। सीतामणी से टीपी नगर तक हिन्दू क्रांति सेना द्वारा तथा कोसाबाड़ी से इंदिरा विहान टैगोर विद्यान तक सर्व हिन्दू समाज के द्वारा शोभायात्र निकाली गयी। शोभायात्रा में देश के प्रसिद्ध स्थलों की झांकियाँ के साथ छग के राउत नाचा बस्तर नाचा व कठपुतली शो, बंगाल का ढाक बाजा, ओडिशा का घंटा बाजा सहित ऊंट- घोड़े भी नजर आए। दोनों ही संगठनों के द्वारा शोभायात्रा के दौरान व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें