Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक।

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील किया गया है कि-

*होलिका दहन:-*
1. होलिका दहन के समय कच्चे पेड़ो को ना काटे ।
2. बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करें ।
3. घरों एवं भीड़-भाड़ इलाके के पास होलिका दहन न करें ।
4. होलिका दहन में ज्वलनशील एवं फटाखों का उपयोग ना करें।
5.शांतिपूर्ण होलिका दहन करें।

*होली त्यौहार:-*
1. होली की खुशियों के बीच रखें सुरक्षा का ध्यान।
2. होली उमंग व उत्साह का त्यौहार है, झगड़े व उत्पात से इसे खराब ना करें।
3. होली में नशे का सेवन न करें, शराब पीकर हुड़दंग ना मचाए।
4. बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव का माहौल उत्पन्न ना करें।
5. पक्के रंग और पेंट वार्निश का इस्तेमाल ना करें रंग खुशी देने के लिए है तकलीफ देने के लिए नहीं।
6. अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब ना करें।

❌ *क्या ना करें:-*
1. होली में नशीले पदार्थ का सेवन ना करें।
2. पानी से भरे गुब्बारों का प्रयोग ना करें।
3. ग्रीस एवं कांच युक्त रंगों का प्रयोग ना करें।
4. अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग ना करें।
5. परिवर्तित दुपहिया वाहन साइलेंसर (तेज आवाज निकालने वाले फटाके की तरह) का प्रयोग ना करें।
6. बेवजह शहर में गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग ना करें।

✅ *क्या करें:-*
1. हर्बल रंगों का उपयोग करें।
2. यातायात नियमों का पालन करें।
3. सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।
4. होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें एवं इलेक्ट्रिक खंबो एवं तारों का ध्यान करें।
5. एक दूसरे के धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

*आइए सभी मिलकर पूरी उमंग एवं भाईचारे के साथ होली मनायें…।*

व्हाट्सएप पर शेयर करें