Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कंटेनर से 500 किलो गांजा किया जप्त

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Korba :-  छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य गांजा तस्करी के लिए कॉरीडोर बना हुआ है। कोरबा  जिले की पुलिस ने कई महीनों के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा से गांजा लोड कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे कंटेनर को पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र में पकड़ा है। कंटेनर से 500 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुखबिर से गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इस  सूचना के आधार सोमवार को कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर उक्त कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में गांजा लोड था, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। देर रात तक पुलिस द्वारा जब्त गांजे का वजन कर इस मामले में कागजी कार्रवाई पूरी की गयी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें