
कोरबा :- किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रविवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से किन्नर समाज सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई