Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

नगर निगम में सभापति चुनाव से ठीक पहले विपक्ष में बैठे कांग्रेस पार्षदो का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

व्हाट्सएप पर शेयर करें

नगर निगम में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों का कराया गया शपथ ग्रहण।

शपथ ग्रहण का विपक्ष में बैठे कांग्रेस के पार्षदों ने कर दिया था बहिष्कार

कोरबा :- 3 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण में महापौर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में कांगेस की सांसद ज्योत्सना महत को अतिथि बनाये जाने के वावजूद भी फ्लेक्स में स्थान नहीं देने को लेकर विपक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस के पाषदों ने शपथ ग्रहण का बहिस्कार कर दिया था। बहिष्कार के बाद कांग्रेस के पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण नहीं लिया गया था।
अब 8 तारिक को नगर निगम में सभापति का चुनाव होना है जिसे लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रसाशन संजीदा नजर आ रहा है। जिसके कारण आज जिला प्रशासन के द्वारा कांग्रेस पार्षदों का कलेक्ट्रे में शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें