Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़मनोरंजन

पाली महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से सजेगी शाम

व्हाट्सएप पर शेयर करें

छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा भी छत्तीसगढ़ी गानों से बिखेरेंगे जलवा।

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़.इन – महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन पाली में 18 और 19 फरवरी को किया जाएगा। पाली महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 18 फरवरी को पाली महोत्सव में इस बार बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से शाम सजेगी। सुरीली आवाज की धनी पलक मुच्छल बॉलीवुड की जाने माने गायिका है। उन्होंने आशिकी 2, बाहुबली, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एवं प्रेम रतन धन पायो जैसे सुपरहिट फिल्मों के अलावा बहुत से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों के बीच सुपरहिट सिंगर के रूप में प्रसिद्धि पाई है। इसी प्रकार 18 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा भी अपने छत्तीसगढ़ी गानों से पाली महोत्सव में अपनी जलवा बिखेरेँगे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें