Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षकों की सूची जारी की

व्हाट्सएप पर शेयर करें

रायपुर,कोरबा :-  भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह निर्णय संगठन की मजबूती और जिला पंचायतों में समुचित नेतृत्व चयन को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी सूची में 33 जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन कर उचित नेतृत्व चयन में योगदान देंगे।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी इस आदेश में रायपुर जिले के लिए शिवरतन शर्मा, बलौदाबाजार के लिए श्रीमती रुक्मणी चौधरी, गरियाबंद के लिए सुरेंद्र पटनाईक, महासमुंद के लिए  जगन्नाथ पाणिग्रही, धमतरी के लिए मनीष साहू, कोरबा जिले के लिए धर्मलाल कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया गया है। इसी तरह, अन्य जिलों के लिए भी अनुभवी नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से दी गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें