Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल*

कोरबा :-  अंचल के कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में युवा गणेश उत्सव समिति ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का संचालन बालकोनगर के सुप्रसिद्ध हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने किया। उन्होंने प्रत्येक श्रोता को ठहाके और तालियों के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल थे। कार्यक्रम की शुरुआत कटनी के युवा हास्य कवि प्रियांशु तिवारी ने हास्य व्यंग्यों के माध्यम से की। रायगढ़ के कवि अमित दुबे ने अपने अलग ही अंदाज में जलवे बिखेरे। लखनऊ के शायर और हास्य कवि विनय प्रकाश मिश्र ने अपने निराले अंदाज से कार्यक्रम में चार-चांद लगाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ओज की वरिष्ठ कवि अंजना सिंह ने अपनी देशभक्ति कविताओं से एक अलग ही समा बांधा। शहर की युवा कवयित्री फिरोजा खान ने “मां” पर कविता और बालको के युवा ओज कवि डिकेश्वर साहू ने सैनिक, बेटी और देशभक्ति पर रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम डेढ़ घंटे के लिए आयोजित था, लेकिन दर्शकों की मांग पर साढ़े तीन घंटे तक चला।
इस दौरान दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी के संस्थापक सदस्य अशोक तिवारी, संयोजक ठाकुर छन्नू सिंह, अध्यक्ष विवेक पांडेय, सचिव अंकित तिवारी, कोषाध्यक्ष रूपेश शर्मा, अनुशासन प्रभारी व अधिवक्ता निखिल शर्मा, ठाकुर दीपक सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश पांडेय व विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री विजय कुमार मौजूद रहे।