Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

ओजोन परत संरक्षण का दिया संदेश

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में ओजोन परत संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला और कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल दीपका के उप मुख्य प्रबंधक थे। जो पर्यावरण संरक्षण विभाग से आई थीं। प्रभारी प्राचार्य आशा लता कौशिक, टी.आर. जनार्दन, व्याख्याता मीनल मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, ए.पी. राठौर, उमेश कुमार साहू और कक्षा नवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल थे। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। चित्रकला के प्रतियोगी छात्रों ने चित्र बनाकर ओजोन परत संरक्षण का संदेश दिए। जिसे अतिथियों ने सराहा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें