Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

गेवरा दीपका SECL खदान क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले 06 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

व्हाट्सएप पर शेयर करें

🔻जप्ती कैम्पर क्रमांक CG 12 BH 8536 एवं दो ड्रमो मे भरा 400 लीटर डीजल किमती 40000 रूपये।
🔻 ​नाम आरोपी-

1) कौशल कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 26 वर्ष साकिन गोपालपुर चैतमा थाना पाली
2) दुर्गेश कुमार पिता छोटे लाल उम्र 19 वर्ष साकिन मुढाली थाना हरदीबाजार
3) भूपेन्द्र कश्यप पिता व्यासनारायण उम्र 24 वर्ष साकिन चैतमा दादर थाना पाली
4) प्यारे सिंह पिता कमल सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन विजय नगर थाना दीपका
5) प्रदीप भगत पिता हरीराम उम्र 36 वर्ष साकिन झाबर थाना दीपका
6) संतोष कुमार पिता राम कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन ऊर्जा नगर थाना दीपका

कोरबा :-  SECL क्षेत्र में डीजल चोरी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान के द्वारा अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारीयो को कड़े निर्देश जारी किये थे जो नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका के द्वारा गेवरा खदान क्षेत्र में डीजल चोरो के संबंध में SECL से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 06 आरोपी को पकडा।

आरोपीगणो के विरूद्ध प्रार्थी धनाराम सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर हिरासत में लेकर कार्यवाही किया गया है। थाना दीपका पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कोरबा पुलिस के द्वारा 13 प्रकरण में कुल 4260 लीटर डिज़ल क़ीमती 707004 रुपए जप्त किया गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें