Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

रेलवे स्टेशन में स्थानीय उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने की जा रही पहल

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  रेलवे की व्यापक पहुंच और महत्व को ध्यान में रखते हुए स्थानीय उत्पादों को देशभर में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल स्थापित किए गए हैं।
इस योजना के तहत बिलासपुर सहित मंडल के कोरबा, जांजगीर-नैला, अनूपपुर, पेंड्रारोड, उसलापुर, विश्रामपुर, शहडोल, बुढ़ार, सक्ती, अम्बिकापुर, अकलतरा, चांपा, रायगढ़, ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में स्थानीय उत्पाद की बिक्री के लिए कुल 17 स्टॉल की सुविधा रेलवे प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई है।
इन रेलवे स्टेशनों के स्टॉल का संचालन स्थानीय स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय उत्पादकों द्वारा किया जा रहा है। इस योजना से स्थानीय लघुकार, कारीगरों, हस्तशिल्पों की आत्मनिर्भरता में वृद्धि हो रही है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को पहचान भी मिल रही है। इच्छुक व्यक्ति अथवा उत्पादक जो इस योजना के अंतर्गत अपने उत्पाद की बिक्री के लिए विश्रामपुर, अकलतरा एवं बुढ़ार रेलवे स्टेशनों के स्टॉल का संचालन करना चाहते हैं वे संबंधित स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक के पास आवेदन कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें