Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

इंटक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थामा बीएमएस का दामन

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा-पश्चिम के दीपका क्षेत्र में इंटक श्रम संगठन से क्षेत्रीय जेसीसी, सेफ्टी, वेलफेयर एवं इकाई के पदाधिकारी सहित सैकड़ों इंटक के लोगों ने बीएमएस श्रम संगठन की रीति-नीति, कार्यकलापों से प्रभावित होकर बीएमएस ज्वाइन किया है।
महासंघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष मजरुल हक अंसारी, कंपनी संचालन समिति सदस्य सुजीत कुमार सिंह, संगठन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा व महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी के अलावा दीपका क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के समक्ष बीएमएस श्रम संगठन में प्रवेश कर सदस्यता ग्रहण की। इसमें मनोज कुमार सिंह (जेसीसी सदस्य), अनिल सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

व्हाट्सएप पर शेयर करें