Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

महतारी वंदन योजना से मिलेगा महिलाओं को आर्थिक संबल : पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया

कोरबा :-  भारतीय जनता पार्टी पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना को स्वीकृति देने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया हैं। पार्षद सुश्री रितु चौरसिया ने मिठाई खिलाकर योजना लागू करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि “महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के साथ विधवा एवं परित्यता महिलाओं को भी मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिलाओं की जिनकी उम्र 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उन्हें प्रतिमाह ₹1000 आर्थिक सालाना ₹12000 प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही जो संकल्प भाजपा के प्रदेश की जनता से किया था। उन संकल्प को लगातार एक के बाद एक पूरा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया था, वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही फिर से महिलाओं के हित में फैसला आना शुरू हो गया है।