Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को वितरित किये मानव सेवा मिशन ने 500 कंबल

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :- कोरबा जिले में संचालित समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों एवं घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। कोरबा शहर के नये बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, इतवारी बाजार, रेल्वे स्टेशन और सड़कों पर अपना जीवनयापन करने वाले बेघर, बेसहारा लोगों को रात के अंधेरे में ढूंढ कर मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने कंबल प्रदान किया।
बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन के द्वारा कोरबा जिले में पिछले कई वर्षों से अनेक रूपों में सेवा कार्य चलाया जा रहा है। सदस्यों द्वारा ठंड के दिनों में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष एक विशेष अभियान चलाया जाता है।
कंबल वितरण सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, कमलेश बोहरपी, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल और लिलेश्वर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें