Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

प्रेमी के घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी युवती की लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

 

कोरबा। सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर के अनुसार पोखरीपारा मानिकपुर में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतामणी कुंजनगर में रहने वाले नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा मे प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को 7:00 इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई। उसके पिता नरेश यादव ने बताया कि वह दोपहर 3 बजे से घर से निकली थी। चुकी वह मेरी बेटी थी इसलिए उसके साथ हुई घटना को लेकर निर्णय लेने की जिम्मेदारी मेरी होती है।  दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद सिलाई सीख रही नेहा की जान पहचान निखिल से थी। पहले हमने रिश्ते को लेकर भी बात की लेकिन कई चीज पता चली तो कदम पीछे खिंच लिए। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। डॉक्टरद्वारा परीक्षण करने के साथ ही नेहा को मृत घोषित कर दिया गया था। इस बारे में अस्पताल पुलिस चौकी को औपचारिक रूप से सूचना दी गई जिस पर मर्ग कायम किया गया। परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि युवती और उसका प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे। मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है।