Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने इस्तीफा लिया वापस

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा जिलान्तर्गत कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु के मनाने के बाद इस्तीफा वापस ले लिया हैं।

केरकेट्टा ने आरोप लगाया था कि बैज को चुनाव लड़ाने का काम षड्यंत्रकारियों ने किया हैं। केरकेट्टा ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार में पीसीसी महामंत्री प्रशांत मिश्रा द्वारा पार्टी विरोधी काम करने का आरोप भी लगाया था। वहीं बड़ी संख्या में सिटिंग विधायकों की टिकट काटने को भी नुकसान होना बताया था। फिलहाल अब मान-मनौव्वल के बाद  केरकेट्टा ने इस्तीफा वापस ले लिया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें