Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

लंबित राजस्व प्रकरण एडीएम कटघोरा को आबंटित

व्हाट्सएप पर शेयर करें

अनुविभाग कटघोरा, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरण एडीएम कटघोरा को आबंटित

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़.इन – अनुविभाग कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत तहसील कटघोरा, दर्री, दीपका, पाली, हरदीबाजार, पोड़ी-उपरोड़ा एवं पसान के अंतर्गत प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन राजस्व प्रकरणों का निराकरण न्यायालय एडीएम कटघोरा आबंटित किया गया है। इसके अलावा अनुविभाग कोरबा अंतर्गत तहसील कोरबा, करतला, बरपाली एवं अजगरबहार के तहत प्रस्तुत अपील पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन के राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण न्यायालय एडीएम कोरबा को आबंटित किया गया है। इस संबंध में लंबित प्रकरणों की सुनवाई के संबंध में सर्वसंबंधितों को सूचना जारी की गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें