Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

मानिकपुर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर चोर से चोरी किये 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटर साईकल जप्त करने में मिली सफलता

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01/12/2023 को चोरी किये गए 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक नग मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है. दिनांक 01/12/2023 को सुचना प्राप्त हुआ था कि भदरापारा बालको निवासी भूपेश साहू उर्फ़ राहुल साहू चोरी के साइकिल और मोटर साइकिल को बेचने के लिए मानिकपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा है, उक्त सूचना पर आरोपी भूपेश साहू को रेलवे कॉलोनी में घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके बताये जगहों से 11 नग स्पोर्ट्स साइकिल और एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स क्र CG 12 AH 4103 को बरामद कर 41(1)(4)/379 द प्र स के तहत कार्यवाही किया गया है!

व्हाट्सएप पर शेयर करें