Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 26 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*नामांकन पत्र प्राप्त करने का पहला दिन*

कोरबा 22 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। आज कुल 26 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 06, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 10, क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 09 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में आज जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन आज कुल 26 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। आज दिनांक को नाम-निर्देशन जमा करने वाले की संख्या निरंक है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें