Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में ब्लड डाेनेशन कैंप का आयाेजन 27 अप्रैल काे

काेरबा //  वन्दे छत्तीसगढ़.इन – काेरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में उनके द्वितीय पुण्यतिथि पर काेरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रेस क्लब के तिलक भवन में 27 अप्रैल 2023 काे ब्लड डाेनेशन कैंप (स्वैच्छिक रक्तदान शिविर) का आयाेजन किया जा रहा है। काेरबा प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता निभाने के लिए उक्त आयाेजन किया जा रहा है। जिसमें प्रेस क्लब के साथ ही सामाज सेवी संस्थान, व्यापारिक संस्था व विभिन्न औद्याेगिक संस्थान भी सहभागिता निभाएगी। ब्लड डाेनेशन कैंप में संग्रहित रक्त काे जरूरतमंदाें की मदद के लिए ब्लड बैंक काे डाेनेट किया जाएगा। प्रेस क्लब के सदस्याें व उनके परिवार काे जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक द्वारा रियायत दर के साथ उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जायग।