Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

चक्काजाम हुआ समाप्त, परिजन काे मिला मुआवजा

व्हाट्सएप पर शेयर करें

प्रशासन-पुलिस ने सभी मांगाें पर त्वरित कार्यवाही का दिया लिखित आश्वासन, शाम काे खत्म हुआ चक्काजाम।

कोरबा// वन्दे छत्तीसगढ़. इन –  बुधवार की सुबह तेजरफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर दादा-पाेता की माैत के बाद सीतामढ़ी में सुबह से चल रहा चक्काजाम शाम काे प्रशासन-पुलिस के सभी मांगाें पर त्वरित कार्यवाही का लिखित आश्वासन देने पर समाप्त हाे गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम सीमा पात्रे ताे पुलिस विभाग की ओर से सीएसपी राॅबिनसन गुड़िया ने चक्काजाम कर रहे जनप्रतिनिधियाें व लाेगाें के साथ चर्चा की। उन्हाेंने उनके एक-एक मांग पर चर्चा करते हुए उसपर कार्यवाही का भराेसा दिलाते हुए लिखित आश्वासन दिया। जिसमें रेत घाट में अवैध रेत परिवहन के लिए वाहन नहीं चलेंगे। वहां प्रवेश द्वार पर सिपाही तैनात रहेगा। नाे एंट्री के समय पर भारी वाहन सीतामढ़ी क्षेत्र में नहीं घुसेंगे। इसके अलावा पीड़ित परिवार काे ट्रैक्टर मालिक से तत्कालिक मुआवजा के ताैर पर 1 लाख रूपया दिलाया गया। वहीं 1 लाख रूपया बाद में दिलाने का अाश्वासन दिया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें