Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
अपराधकोरबा न्यूज़

पिस्टलनुमा हथियार लेकर NTPC निजी सुरक्षा गार्डो को गाली गलौच/ धमकाने वाले आरोपियों को दर्री पुलिस द्वारा भेजा गया जेल

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – कल दिनांक 15/3/23 को रात्रि करीबन 8:30 बजे NTPC कालोनी ऊर्जा द्वार में मोटर सायकल क्रमांक CG -12 AY- 5582 में सवार दो ब्यक्ति गलत साइड से कालोनी में घुसने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें ऊर्जा नगर गेट में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोकने पर उक्त दोनों ब्यक्ति गुस्से में आकर ड्यूटी में तैनात गार्डो से गाली गलौच कर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर डरा रहे थे जो गार्डों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा मय स्टॉफ वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों ब्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर उनके कब्जे से पिस्टलनुमा हथियार बरामद कर आरोपियों को घटना स्थल में मौजूद गार्डों के सांथ थाना लेकर आये। जो पूछताछ पर उक्त दोनों ब्यक्ति अपना नाम 1- चित्रकान्त पंत पिता यशवंत दास पंत उम्र 28 वर्ष।
2- रेशम दास पिता सुखदेव दास उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम रोहिना थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ ग़) बताये तथा घटना करना स्वीकार किये। जो प्रार्थी बिरेन्द्र कुमार सिंह पिता स्व. श्रीनिवास सिंह निजी सुरक्षा गार्ड NTPC जमनीपाली की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 75/23 धारा- 294 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक विवेक शर्मा,सउनि ललित जायसवाल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भोसले, उमाशंकर, आरक्षक गजेंद्र राजवाड़े , राजेन्द्र रात्रे की अहम भूमिका रही।