Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा/ वंदे छत्तीसगढ़. इन – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के लिए हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना में सभी प्रकार की खाद्य सामग्री जैसे वनोपज पर आधारित एवं निर्मित उत्पाद, चना-मुर्रा, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, बड़ी नमकीन, मिक्चर, बेकरी का निर्माण, राईस मिल, कोदो मिल, पोहा मिल, आटा चक्की, मसाला उद्योग आदि को योजना के तहत् लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए हितग्राहियों को ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट http://pmfme.mofpi.gov.in पर करना होगा। योजनांतर्गत आवेदन के लिए उद्यमी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं उद्यमी का अंशदान होगा। उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक के साथ आवेदन करें। योजना संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा (छ0ग0) में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्यसूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण एकल उद्यमी, एफपीओ, स्वसहायता समूह एवं सहकारिता को बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी देना है। जिसके तहत् नवीन एवं मौजूदा दोनों उद्यमी को पात्र परियोजना लागत की 35 प्रतिशत कीदर से क्रेडिट लिक्ड पूंजी सब्सिडी अधिकतम 10 लाख रूपए तक दिये जाने का प्रावधान है। हितग्राही का स्वयं का योगदान 10 प्रतिशत होगा और शेष राशि बैंक से ऋण दिया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें