Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

स्ट्रांग रूम में रखे ईव्हीएम की सुरक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा 04 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में निर्मित स्ट्रांग रूम में रखे ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा हेतु संयुक्त कलेक्टर  सेवाराम दीवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उनकी सहायता के लिए अन्य कर्मचारियों की भी विभिन्न पालियों में ड्यूटी निर्धारित की गई है। सहायक कर्मचारियों के अंतर्गत दीपेश यादव सहायक ग्रेड-03 हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरकोमा की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, आलोक पाणिग्रही सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल की ड्यूटी दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, विजय आदिले सहायक ग्रेड-03 बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल बाल्को की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक तथा संदीप भारद्वाज सहायक ग्रेड-03 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरगा की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 तक के लिए निर्धारित की गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें