Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़.इन 

कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों व पत्रकारों  ने गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में बसंत पंचमी का भी उत्सव मनाया गया।
बसन्त पंचमी पर बुद्धि एवं विद्या की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा आराधना की गई। पंडित श्री देव नारायण पाण्डेय द्वारा विधि विधान से माता सरस्वती जी की पूजा-अर्चना कराई गई। बसन्त पंचमी महोत्सव पर माता सरस्वती की प्रतिमा को पीले फूलों की माला, तिलक, पीला वस्त्र, प्रसाद अपिर्त कर प्रेस क्लब के सभी सम्मानीय सदस्यों की मंगल कामना की गई।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव, अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, सचिव श्री दिनेश राज, कोषाध्यक्ष श्री रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश तिवारी, श्री मनोज यादव एवं श्री रमेश वर्मा समेत वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास जोशी, श्री विजय खेत्रपाल जी, श्री लक्ष्मीकांत जोशी, श्री विजय दुबे, श्री नरेंद्र रात्रे, श्री नीलम पड़वार, श्री संतोष दास दीवान, श्री राजकुमार साह, श्री पंकज देवड़ा, श्री तोपचंद बैरागी, श्री संजीत सिन्हा, श्री संतोष अग्रवाल, श्री जितेंद्र हथेल, पुरुषोत्तम दुबे, श्री मोतीलाल नायक, श्री पवन तिवारी, श्री कृष्ण कुमार राठौर सहित अन्य मौजूद थे।