Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण


*न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया*

कोरबा :-  15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वाजारोहरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायाधीश कोरबा, जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीश एवं अधिवक्ता संघ कोरबा के समस्त पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के समस्त अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तत्पश्चात न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा, न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारिगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया।