Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

रामपुर पुलिस सिविल लाइन थाना के जैन इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ी में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान

*कोरबा*

रामपुर पुलिस सिविल लाइन थाना के जैन इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ी में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान


पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत रामपुर पुलिस सिविल लाइन थाना के द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ी स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई , विद्यार्थियों से अपील किया गया की स्वयं भी नशे से दूर रहना है , अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है ।
साथ ही छ ग शासन द्वारा संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी , गुड टच बेड टच , अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई।