अफ्लोरा मैक्स से जुड़कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, महिलाओं को मिल रहा रोजगार
*कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी वैध रूप से संचालित, महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर: अखिलेश सिंह*
0 प्रेस वार्ता: कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी कारोबार की जानकारी, प्रतिद्वंदी व्यापारियों पर लगाया कंपनी के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप *
कोरबा :- शहर के पावर हाउस रोड स्थित सिटी सेंटर में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी के दफ्तर से फर्जी इनकम टैक्स एवं साइबर सेल की टीम द्वारा लूटपाट के बाद अब कंपनी चर्चा में है। कई तरह के अफवाह भी फैल गए है।
इस संबंध में मंगलवार को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश सिंह ने प्रेस वार्ता लेकर मीडिया को कंपनी के कारोबार और स्कीम के बारे में बताकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी वैध रूप से 3 साल से संचालित है। जिसमें महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 3 हजार से अधिक महिलाएं कंपनी से जुड़ चुकी है। जो कंपनी के स्कीम के तहत अधिकृत दुकानों से सामान लेकर बिजनेस कर रही है। स्वरोजगार
से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। कारोबार से जोड़ने के एवज में मात्र 300 रूपये लिया जाता है, फिर ट्रेनिग देकर उन्हें करोबार का तरीका और फायदा बताया जाता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही जीएसटी समेत अन्य तमाम औपचारिकता पूरी करके कंपनी चलाई जा रही है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रतिद्वंदी व्यापारियों द्वारा कंपनी के खिलाफ अफवाह फैलाए जाने की बात कही। वहीं पिछले दिनों लूटपाट के मामले में कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे के अंदर पकड़ने की सराहना की। इस दौरान कंपनी के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कंपनी से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद थी।