Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र


कोरबा :-  कोरबा जिले में आगामी नवंबर माह में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। वर्तमान कई क्षेत्रों में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि किसान पास में ही अपनी उपज बिना किसी समस्या के विक्रय कर सकें। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरारी में भी नवीन उपार्जन केंद्र खोलने की जरूरत को देखते हुए विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।
विधायक राठिया ने कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत गिरारी, गितकुंवारी, लबेद, डुमरडीह, रा.नि.मं. कोरबा, तहसील कोरबा के अन्तर्गत आते है। यहां के किसान धान उपार्जन केंद्र बरपाली में धान विक्रय करने ले जाते हैं। जिसकी दूरी अधिक होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत गिरारी में नवीन धान उपार्जन केंद्र खुल जाने से यहां के किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा होगी। अतः किसानों की सुविधा को देखते हुए ग्राम पंचायत गिरारी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोलने का आग्रह किया है।