Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

सीमेंट की कीमत में वृद्धि को लेकर कॉंग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

कोरबा :- कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कार्यालय में  आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। शहर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल और सपना चौहान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में भवन निर्माण की सामग्री की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपनों पर चोट हो रही है। सीमेंट की कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है।

उन्होंने मांग की है कि सीमेंट पर 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि वापस ली जाए और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल किया जाए ये सब माँगो को लेकर कॉंग्रेस मंहगाई के विरोध में 12 सितंबर गुरुवार को टी पी नगर चौक कोरबा में दोप. 2 बजे से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, इंटक, ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन को सफल बनाने समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है। जायसवाल ने बताया धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत करेंगी।