Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

अंचल में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता गणपति देवा

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में जय देवा गणेश उत्सव समिति ने पंडाल को वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर का स्वरूप दिया है। इसमें पुणे के दगडूसेठ हलवाई की 21 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई।
इसी तरह अंचल में श्री श्री सिद्धिविनायक गणेश उत्सव समिति चित्रा टॉकीज मल्टीप्लेक्स रानी रोड कोरबा में भी भगवान गणेश बाल रूप की मूर्ति की स्थापना की गई है। शहर के टी.पी. नगर, आर.पी. नगर, एम.पी. नगर, बालको, दीपका में भी गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है।
कटघोरा में जय देव गणेश उत्सव समिति का यह 8वां वर्ष है। यहां हर साल अलग-अलग मंदिरों का भव्य पंडाल बनाया जाता है। यहां की मूर्ति का निर्माण धनोद के मूर्तिकार ने किया है। भिलाई से 25 किलोमीटर दूर स्थित शिल्पग्राम धानोद मूर्ति कला के लिए प्रसिद्ध हैं।
अंचल में सिद्धिविनायक समिति छठवें वर्ष गणेश उत्सव मना रही है। यहां का मुख्य आकर्षण लेजर शो रहेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें