Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*🔻एक आरोपी को किया गिरफ्तार।*
नाम आरोपी भरत लाल साहू पिता अमीर साय साहू उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा

*🔻कोरबा पुलिस के थाना कोतवाली व चौकी मानिकपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।*

*🔻कुल 04 नग बाईक/ स्कूटी बरामद।*
(1) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BP 0767
(2) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BA 9438
(3) हीरो पैशन क्रमांक CG 12 M 2342
(4) हीरो मैस्ट्रो क्रमांक CG 12 AE 7460

*🔻कुछ दिन पूर्व ही अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 21 मोटर साइकिल बरामद करने में मिली थी सफलता*

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एम बी पटेल व चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था और थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की टीम द्वारा चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें