Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*▶️ पुलिस के द्वारा कल अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त*

*▶️पुलिस के द्वारा कुल 14 लोगों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

कोरबा :-  पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 23/05/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त कुल 14 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही।

ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 331 प्रकरणों में कुल 5236 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब किया जप्त पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 336 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें