Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां पाई है। क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है।”
उक्त कथन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजीव गांधी को याद करते हुए आगे कहा कि वे पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे कि गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो। सत्ता के विकेन्द्रीकरण के प्रबल पक्षधर थे।
सभापति श्यामसुंदर सोनी ने इस अवसर पर कहा कि “राजीव गांधी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता एव आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। 21वीं सदी के भारत को विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में देखने का सपना उन्होंने ही देखा था। उन्होंने ही देश में कम्प्यूटर एवं दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।” कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद मित्तल, सुरेश सहगल, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, एमआईसी सदस्य सुखसागर निर्मलकर, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनुज जायसवाल, रवि सिंह चंदेल, बद्री किरण, रामगोपाल यादव, आरिफ खान, मो. शाहिद, हॉजी इकबाल दयाला, इदरीश हिगोरा, रितिक बकाडे़, चन्द्र प्रकाश झाबडे, सार्थक आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें