Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

वाणिज्य, उद्योग श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कवर्धा हादसे पर जताया गहन शोक

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कवर्धा जिले में हुए भीषण हादसे पर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार कवर्धा कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप पलटने से 18 लोगों की मृत्यु हो गयी, वही 4 लोग घायल हो गए। इस घटना पर प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि “कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें