Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

पुलिस के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर 41 प्रकरण दर्ज किए गए

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*🚨ओवर स्पीड से होने वाले एक्सीडेंट को देखते हुए की जा रही है कार्यवाही।*

*🚨ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों से लगभग 47000 रुपए समन शुल्क जमा कराया गया।*

*🚨कार्यवाही हुए लोगों की लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।*

कोरबा :- पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर जिले के सभी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कुल 99 लोगों पर ओवर स्पीड वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है जिसमें 123000 रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है।

*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए आगे भी कार्यवाही की जावेगी।*

व्हाट्सएप पर शेयर करें