Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जूलूस,आमसभा के लिए अनुमति जरूरी

कोरबा :-  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से जुलूस निकालने व आम सभाओं को नियंत्रित करने हेतु संबंधित व्यक्ति अनुमति लेकर ही आम सभा करें या जुलूस निकालने का आदेश जारी किया गया है।
जिला दंडाधिकारी वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य समाप्ति तक कोरबा जिले में कोई भी आम सभा या जुलूस संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा के लिखित अनुमति बगैर नहीं निकालने का आदेश जारी किया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।