Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

पीवीटीजी परिवारों केे आर्थिक विकास हेतु किया जा रहा सतत् प्रयास

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*मत्स्य पालन विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने किया गया प्रोत्साहित*

कोरबा :-  कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी करने हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु उन्हें कृषि सहित मछली पालन, मुर्गी-बकरी पालन, उद्यानिकी खेती जैसे गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में आज मत्स्य पालन विभाग द्वारा विकासखंड कटघोरा के ग्राम मल्दा, अमलाडीहा, बिंझरा, कुटेसर, खोड़री, केसलपुर, कटोरीनगोई के पीवीटीजी परिवारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें