Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोउल्लास से मनाया गया

कोरबा :-  श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल,ट्रांसपोर्ट नगर,कोरबा में 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए विकास महतो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्रओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह,सम्मान और देश प्रेम की भावना को देखकर विद्यालक में हो रहे शिक्षण कार्य के प्रति संतुष्ट हुवा।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान प्रदान करने के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल जी,सचिव सुखविंदर सिंह धंजल जी, अमरीक सिंह धंजल जी,पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह शेखो जी,पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह घोट जी, सतविंदर सिंह संधू जी,भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल जी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव जी, झकेन्द्र देवांगन जी, विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे।