Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जिले से अयोध्या के लिए साइकिल से निकले 5 राम भक्त

कोरबा :-  कोरबा अंचल के बुधवारी क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर से साइकिल पर अयोध्या तक का सफर करने जिले के पांच युवक यात्रा हेतु रवाना हुए हैं।
नीतीश साहू ने बताया कि प्रभु श्रीराम 600 सालों के बाद अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं इस ऐतिहासिक दृश्य को देखना हर हिंदू का एक सपना है। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने अंचल के बुधवारी क्षेत्र स्थित राम जानकी मंदिर से 700 किलोमीटर की यात्रा प्रारंभ कर 5 राम भक्त निकले है।उक्त यात्रा में जिले के सुग्रीव यादव, नीतीश साहू, मनीष साहू, शाश्वत पांडे ,सहाया जोशेप शामिल है।