मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का किया पदभार ग्रहण
व्हाट्सएप पर शेयर करें
कोरबा :- जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
निवृतमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने मयंक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

